फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB work halted due to lack of joint inspection

Udham Singh Nagar News: संयुक्त निरीक्षण नहीं होने के कारण रुका आरओबी का काम

Sat, 02 Dec 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
ROB work halted due to lack of joint inspection
काशीपुर में निर्माणाधीन आरोबी। संवाद 
काशीपुर। बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी निर्माण में अभी कम से कम दो रोड़े और अटके हैं। एक संयुक्त निरीक्षण के बाद अधूरे निर्माण को पूरा कराना है और दूसरा निर्माण पूरा होने के बाद आरडीएसओ का सर्वे। ऐसे में शहरवासियों के लिए यह आरओबी अब अगले वर्ष यानी 2024 में मध्य में आवागमन के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है। मंडलायुक्त दीपक रावत ने भी स्थानीय प्रशासन से आरओबी की कार्य प्रगति की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


शहरवासियों को जाम के झाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में लगभग 56 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसे नवंबर 2019 तक पूरा होना था लेकिन कार्यदायी संस्था दीपक बिल्डर्स लुधियाना की निर्माण कार्य में लेटलतीफी और संबंधित विभागों की ओर से समय पर निरीक्षण नहीं करने और कई कार्यों की एनओसी नहीं मिलने के चलते धीर-धीरे करते छह साल गुजर गए। वर्तमान में महाराणा प्रताप चौक से बाजपुर रोड पर आवास-विकास तक का आरओबी अभी भी अधूरा है। दो महीने पहले हुई बैठक में 15 दिसंबर 2023 का समय दिया गया था।
विज्ञापन

---
अब : 120 दिन लगने का अनुमान
कार्यदायी संस्था दीपक बिल्डर्स के अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कंपनी ने मुख्य चौराहा के पास रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर बनने वाले आरओबी का स्ट्रक्चर तैयार कर दिया है। केवल उसको दोनों पुल के बीच में जोड़ना है। बताया कि ब्रिज की वेल्डिंग स्ट्रक्चर का अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने निरीक्षण कर लिया था। अब रेलवे इज्जतनगर मंडल व एनएच की टीम एक-दो दिन में संयुक्त निरीक्षण करेगी। उसकी एनओसी के बाद ही अधूरा निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। इसमें लगभग 120 दिन का समय लग सकता है। साथ ही बताया निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आरडीएसओ की टीम एक बार पुन: निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक कई बार मिल चुकी है तारीख

काशीपुर। कार्यदायी संस्था को वर्ष 2019 में आरओबी का निर्माण पूरा करना था। जो नहीं हो सका और तारीख पर तारीख मिलती रहीं। संस्था ने वर्ष 2022 में दो बार तारीख देकर काम पूरा होने का भरोसा दिला था, जो नहीं हो सका। फरवरी 2023 में कंपनी ने 105 दिन का समय मांगा। इसकी समय सीमा सात जून 2023 को खत्म हो गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में 20 अगस्त 2023 तक पूरा होने की बात कही थी। वह भी तारीख गुजर गई। तब लगभग ढाई-तीन महीने पहले विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में 15 दिसंबर तक 2023 तक कार्य पूरा होने की तारीख दी थी। अब संयुक्त निरीक्षण के चलते काम अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed