फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB service road repaired on Bajpur Road

Udham Singh Nagar News: बाजपुर रोड पर सही हुई आरओबी की सर्विस रोड

Fri, 24 Apr 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
ROB service road repaired on Bajpur Road
काशीपुर। दो माह से बाजपुर रोड पर आरओबी की एक ओर की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसका निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य चलने की वजह से दो माह तक दिनभर यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब सर्विस रोड ठीक हो गई और राहगीरों को जाम की समस्या से निजात मिल गई है।
विज्ञापन

बाजपुर रोड पर रोडवेज बस अड्डे के पास आरओबी की सर्विस रोड फरवरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। रोडवेज बस अड्डे पर बसों के आने-जाने के लिए सर्विस रोड बनाई गई थी। सर्विस रोड लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी और इतनी संकरी है कि बसों की आवाजाही में काफी परेशानी आ रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से एक सर्विस रोड को बंद कर दिया गया और बसों सहित अन्य वाहन एक ही सर्विस रोड से आने-जाने लगे।
विज्ञापन

इससे दिनभर आरओबी के पास जाम के हालात बने रहते थे। एनएचएआई की ओर से आरओबी की सर्विस रोड पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब इसकी मरम्मत के बाद दोनों सर्विस रोड से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। आवागमन शुरू होने के बाद से बाजपुर रोड पर जाम के हालात में सुधार हुआ है। अब पहले की तरह लंबा जाम नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed