फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   roadways karmiyo ke aage gahraya roji roti ka sankat

रोडवेज कर्मियों के आगे गहराया आर्थिक संकट, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
roadways karmiyo ke aage gahraya roji roti ka sankat
काशीपुर रोडवेज डिपो में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी काशीपुर। कर्मचारियों को वेतन देने के सरकार के वायदे खोखले साबित हो रहे हैं। रोडवेज कर्मियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार को रोडवेज डिपो में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन सहित समस्त यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा अप्रैल-मई के बाद जून भी आधा निकल चुका है, लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। अनवर कमाल ने कहा वेतन नहीं मिलने के कारण दूध का पैसा, राशन का पैसा, स्कूल में फीस जमा करने का लगातार बढ रहा है। साथ ही बीमार व्यक्तियों का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। बार-बार कहने के बाद कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। निगम अधिकारी वेतन की कोई गाइडलाइन नहीं आने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रहे है। डिपो में कार्यरत करीब 300 कर्मियों को जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा वर्ष 2018 में कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। अब तक उनको पेंशन नहीं मिल रही है, जिसके चलते सेवानिवृत्त कर्मियों के आगे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहां पर पंकज भटनागर, रमेश बाली, रिजवान अहमद, ईश्वर सिंह, रामचंद्र, सुरेंद्र कांबोज, राजकुमार, ओमपाल सिंह, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कटियार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed