फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways buses. through. Bajpur while returning. Punjab.

Udham Singh Nagar News: पंजाब से वापसी में बाजपुर होकर नहीं जाती रोडवेज बसें

Sun, 06 Jul 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses. through. Bajpur while returning. Punjab.
बाजपुर। पंजाब के चंडीगढ़ सहित विभिन्न नगरों को जाने वाली रोडवेज बसें वापसी में सीधे हाईवे से होकर गुजर जाती हैं जबकि यात्रियों को रात में दोराहा पर उतार दिया जाता है। यातायात साधन के अभाव में यात्री पांच किमी पदयात्रा कर बाजपुर शहर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित रोडवेज बस स्टेशन का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने परिवहन मंत्री रहते हुए 18 दिसंबर 2020 में किया था। उस वक्त चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, दिल्ली सहित अन्य महानगरों को बाजपुर से रोडवेज बसों को लगाया गया था। वर्तमान में अधिकतर बसें बंद हो गईं हैं। परिवहन विभाग की ओर से पहले तीन कर्मचारी तैनात किए गए थे। वर्तमान एक कर्मचारी ही तैनात है।
विज्ञापन


स्टेशन से चलने वाली काठगोदाम डिपो की हल्द्वानी मेरठ वाया बाजपुर, रामनगर डिपो की बाजपुर से दिल्ली, रामपुर डिपो की बाजपुर से रामपुर दिल्ली, अल्मोड़ा से चंडीगढ, काठगोदाम से होशियारपुर सहित अधिकतर रोडवेज बसें बंद हैं। इसके अलावा पंजाब को जाने वाली रोडवेज बसें बाजपुर होकर जाती हैं, लेकिन वापसी में रोडवेज बसें दोराहा चौक पर हाईवे से गुजर जाती हैं जबकि रात में दोराहा चौक से बाजपुर शहर आने का कोई साधन नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर स्वामी विवेकानंद समाज उत्थान संघ अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बाजपुर रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, बरेली और मुरादाबाद, रामपुर के लिए बसों का संचालन करने और पंजाब से वापसी में बसों को बाजपुर स्टेशन से होकर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed