फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways buses are not able to reach on time due to fog.

Udham Singh Nagar News: कोहरे के चलते समय से नहीं पहुंच पा रहीं रोडवेज बसें

Fri, 26 Dec 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are not able to reach on time due to fog.
काशीपुर। घने कोहरे के चलते समय से रोडवेज बसें समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच रही हैं। लंबी दूरी को जाने और आने वाली बसें दो से तीन घंटे देरी से डिपो को पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत भी हो रही है। वहीं, घने कोहरे के चलते हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

माह अंत में ठंड ने जोर पकड़ा है। कोहरे के साथ सर्द हवाएं और ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में कोहरे की मार ने ट्रेनों, बसों की गति को धीमा कर दिया है। काशीपुर डिपो से दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, मुरादाबाद, बरेली, देहरादून और हरिद्वार के लिए बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

डिपो से दिल्ली के लिए 16 से अधिक बसें संचालित होती हैं। कोहरे के कारण बसों की रफ्तार कम हो गई है। ऐसे में दिल्ली से आने वाली बसें दो से तीन घंटे देरी से पहुंच रही हैं। फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि इन बसों में नए ऑटोमेटिक बल्ब लगाए गए हैं। ये बल्ब हर माैसम में काम करते हैं। कोहरे के समय स्वत: ही रोशनी में परिवर्तन कर देते हैं। घने कोहरे में दृश्यता महज पांच से 10 मीटर तक रह जाती है। ऐसे में रफ्तार धीमी रखने में भी सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed