{"_id":"6914dd80916ebfc3b901f86d","slug":"road-to-be-constructed-in-kundeshwari-at-a-cost-of-rs-67-lakh-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-134865-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुंडेश्वरी में 67 लाख की लागत से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुंडेश्वरी में 67 लाख की लागत से बनेगी सड़क
Thu, 13 Nov 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आर्य ने बुधवार को कुंडेश्वरी क्षेत्र में करीब 67 लाख की लागत से बनने वाले मार्ग का शिलान्यास किया। शिवनगर में पांच लाख की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया। आर्य ने कहा कि उन्होंने दलगत राजनीति से हटकर विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है। कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस की सोच हमेशा विकास की रही है। वहां नैनीताल पूर्व विधायक संजीव आर्य, कुंडेश्वरी अध्यक्ष राकेश लखेरा, महक सिंह, सूबेदार दर्शन रावत, बीना बिष्ट, मंजू, बसंती, वीरेंद्र बिष्ट, गुरदयाल सिंह आदि रहे। बाजपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हरसान और फौजी कॉलोनी में भी आर्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं। संवाद
विज्ञापन