{"_id":"642b287e9c0c30c51000da36","slug":"road-pothholes-civic-khatima-news-c-8-1-101796-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा-पोलीगंज मार्ग की हालत खस्ताहाल, जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा-पोलीगंज मार्ग की हालत खस्ताहाल, जनता बेहाल
Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मार्ग में बने गड्ढे दुर्घटनाओं का बन रहे है सबब
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। खटीमा-पीलीभीत मार्ग इन दिनों रखरखाव और मरम्मत के अभाव में अपनी वास्तविकता खो चुका है। खटीमा से पोलीगंज तक इस मार्ग का स्वामित्व लोक निर्माण विभाग का था लेकिन मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के बाद से इसके मरम्मत के नाम पर बजट नहीं मिल पा रहा है। गड्ढों में तब्दील इस मार्ग पर अब चलना दूभर होने लगा है। आए दिन दुर्घटनाएं आम बात हो गई है। यूपी के कई नगरों को जोड़ने वाला यह मार्ग उत्तराखंड सीमा में अपनी वास्तविकता खो चुका है। इस मार्ग के दोनों ओर 24 से अधिक ग्राम सभा जुड़ती हैं।
- खटीमा-पीलीभीत मार्ग का स्वामित्व खटीमा से पोलीगंज तक लोक निर्माण विभाग का है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो चुका है लेकिन अभी एएनएचआई को हस्तांतरित नहीं हुआ है। मार्ग के हस्तांतरण संबंधी कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। शासन तक पहुंची हस्तांतरण संबंधी फाइल में लोनिवि की ओर से अनापत्ति भी जारी कर दी गई हैं। फिलहाल जर्जर मार्ग के गड्ढे भरान का कार्य लोनिवि किसी अन्य मद से करेगा, ताकि मार्ग चलने लायक बन सके। - प्रेम प्रकाश तिवारी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग खटीमा।