{"_id":"611c0efa8ebc3e43004acb51","slug":"road-is-not-contructed-khatima-news-hld434852223","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से आहत
विज्ञापन
खटीमा में स्वतंत्रता सेनानी के घर को जाने वाले रास्ते में भरा पानी।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद हिंद फौज के नरम दल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे सरदार करतार सिंह गिल के आश्रित संपर्क मार्ग की दुर्दशा से नहीं उबर पा रहे हैं। पीलीभीत मुख्य मार्ग के टेड़ाघाट ग्राम से चार किमी दूर पुरनापुर में रहने वाले सेनानी परिवार के आश्रित लगातार शासन-प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों से संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग करते आ रहे हैं।
तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा ने वर्ष 2007 के अपने कार्यकाल में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के घर तक खड़ंजा बिछाया था। इसके बाद भाजपा सरकार में यहां के विधायक रहे डॉ. प्रेम सिंह राणा ने सीसी निर्माण का आश्वासन दिया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार करतार सिंह को भारत सरकार ने वर्ष 1940-50 के दौरान पुरनापुर ग्राम में 96 एकड़ भूमि आवंटित की थी।
तब से यह परिवार लगातार ही शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग करता रहा। वर्ष 1997 में स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह की मृत्यु और 2004 में उनकी पत्नी प्रीतम कौर की मौत के बाद संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार का मुद्दा सरदार सुरेंद्र सिंह गिल उठाते रहे। इसके बावजूद टेड़ाघाट-चंदेली एवं चंदेली से पुरनापुर चार किमी मार्ग अभी तक जर्जर हाल में है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के यहां होने का लाभ क्षेत्र की जनता को सीसी व डामर रोड के रूप में नहीं मिल सका।

खटीमा में स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह गिल के घर को जाना वाला रास्ता।- फोटो : KHATIMA

स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह गिल का पुत्र सुरेंद्र सिंह गिल।- फोटो : KHATIMA
विज्ञापन