{"_id":"5845c2754f1c1bfd644480d8","slug":"road-construction-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण का काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण का काम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दिनेशपुर।
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। श्रीरामपुर और जगदीशपुर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदार, जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। जगदीशपुर चौराहे से श्रीरामपुर गांव तक दो किमी सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
कई वर्षों बाद अब इस मार्ग को सुधारा जा रहा है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था लोनिवि के ठेकेदार ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाई है। इसकी कारण सड़क बनते ही बिछाई गई, वह पूरी तरह से उखड़ गई है। सोमवार को इसके खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों की ठेकेदार के साथ नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि गुणवत्ताहीन कार्य किसी भी दशा में न होने दिया जाएगा। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान शंकर मंडल, नवाब सिंह, विश्वजीत ढाली, गुरदीप सिंह, शीला मंडल, ज्योत्सना राय, मालती राय, नारायण अधिकारी, सुभाष मंडल, विष्णु मंडल, गुरविंदर सिंह, राकेश मंडल आदि थे।
विज्ञापन