{"_id":"68ea8b081f8ccecd030d4c2d","slug":"road-construction-started-with-rs-1072-crore-from-cif-fund-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-131465-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीआईएफ फंड के 10.72 करोड़ से मार्ग का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीआईएफ फंड के 10.72 करोड़ से मार्ग का निर्माण शुरू
Sat, 11 Oct 2025 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीआईएफ फंड से 10.72 करोड़ की धनराशि से स्वीकृत 3.9 किमी लंबी महतोष-मानूनगर-पछियापुर गुरुद्वारा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक शव अरोरा ने किया। शनिवार को इस मार्ग का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट व विधायक शिव अरोरा को करना था। सांसद के बिहार चुनाव में उनके प्रवास के कारण उनको तत्काल बिहार जाना पड़ा। निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान विधायक शिव अरोरा के फोन से सांसद भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वहां पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, गुरबाज दुमरा, गुरनाम कालरा, अशोक बजाज, हरीश भट्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन