{"_id":"69fa4744e1ff7a2e5c05636f","slug":"road-construction-begins-in-sidcul-damaged-roads-will-be-repaired-soon-sitarganj-news-c-242-1-rdp1031-141010-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिडकुल में सड़क निर्माण शुरू, क्षतिग्रस्त मार्ग जल्द होंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिडकुल में सड़क निर्माण शुरू, क्षतिग्रस्त मार्ग जल्द होंगे दुरुस्त
Wed, 06 May 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के निर्माण होने शुरू हो गए हैं। मुख्य मार्ग से पारले कंपनी तक का सड़क बन रही है। अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने की तैयारी जारी रही है।
एक मई को सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद मंत्री बहुगुणा ने सचिव उद्योग को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया था। सोमवार को सिडकुल आरएम रविंद्र सिंह ने उद्यमियों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की।
आरएम सिंह ने बताया कि गत वर्ष हुई अत्यधिक बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए लोनिवि को 30 प्रतिशत अग्रिम भुगतान किया गया है। 15 मई से पहले काम शुरू करने का प्रयास हो रहा है। साथ ही, गुजरात अंबुजा के पास की सड़क का कार्य भी समय से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, बिजली आपूर्ति के लिए 132 केवी लाइन की क्षमता वृद्धि एवं एक नए 220 केवी सब स्टेशन के निर्माण के लिए पिटकुल को पत्र भेजा गया है। आरएम ने बताया कि सितारगंज से औद्योगिक पार्क तक सड़क चौड़ीकरण के लिए लोनिवि से पत्राचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक आस्थान सिडकुल फेज टू में पार्किंग सुविधा को विकसित करने के संबंध में कार्य चल रहा है। कार्य की टेंडर प्रक्रिया के संबंध में मुख्यालय से पत्राचार किया गया है।
एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली ने समस्या के समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। वहां एई कमल गहतोड़ी, जेई सत्यपाल सिंह, जेई अखिल कुमार पटेल, विनय डबराल, अवनीश त्रिवेदी, मुनेश्वर मण्डल, परमेश्वर शर्मा, सावन गुप्ता आदि थे। संवाद