फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road Accident in Bazpur

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 20 Apr 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Bazpur
बाजपुर। बन्नाखेड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम गांव बन्नाखेड़ा श्मशान घाट के पास कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र (34) बाइक से घर लौट रहा था। कि एक फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार धर्मेंद्र गंभीर रूप घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने एक निजी वाहन घायल को सीएचसी भेजा। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि मृतक हेलमेट नहीं पहने था। मृतक के 3 बच्चे है। मृतक पेशे से ड्राइवर था। शव को सीएचसी स्थित मोर्चरी में रख दिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर आने पर आगे कि कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन



दो मार्ग दुर्घटनाओं ने दो महिला समेत छह घायल

बाजपुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज कर डॉक्टरों ने तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को रामपुर रोड स्थित गंदे नाले के पास दोराहा से बाजपुर की ओर आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए पीछे से चार बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बन्नाखेड़ा निवासी बाइक पर सवार रूप सिंह, उसकी पत्नी मीरा और दूसरी बाइक पर सवार गांव हरलालपुर निवासी अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित तीन घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में दो बाइक पर सवार दो लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए, जो वहां से गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गांव विक्रमपुर स्थित एक पेपर मिल परिसर में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मेहनाज निवासी गांव विक्रमपुर घायल हो गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया घटनास्थल कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed