{"_id":"686436420da2fd349201e8a0","slug":"ro-aro-trained-for-enrollment-process-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126684-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नामांकन प्रक्रिया के लिए दक्ष किए गए आरओ-एआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नामांकन प्रक्रिया के लिए दक्ष किए गए आरओ-एआरओ
Wed, 02 Jul 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को पूरा कराने के लिए सभी आरओ और एआरओ को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सभी को नामांकन पत्रों को दाखिल करने, जांच, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन की जानकारी दी गई।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मंगलवार को हुए द्वितीय प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार से पांच जुलाई तक सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सभी आरओ, एआरओ हस्तपुस्तिका का अच्छे से अध्ययन कर लें। नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और प्रतीक चिह्न आवंटन में सावधानी बरतें। निर्वाचन में कोई भी कानून व्यवस्था संबंधी परेशानी आती है तो तुरंत संबंधित एसडीएम, पुलिस व कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।
मास्टर ट्रेनर नरेश चंद्र दुर्गापाल व जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों व उनके साथ लगे शपथ पत्रों की अच्छी तरह से जांच करें व प्रतीक चिन्ह आवंटन में भी सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
वहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एडीएम पंकज उपाध्याय, आरओ जिला पंचायत एपी वाजपेयी, आरओ आनंद सिंह नेगी, संजय कुमार छिमवाल, अरविंद सैनी आदि थे।