{"_id":"62435b83c2a21458d9367523","slug":"riview-over-elecltion-khatima-news-hld457842451","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की खटीमा में हार की समीक्षा खटीमा सीट में हार के कारणों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की खटीमा में हार की समीक्षा खटीमा सीट में हार के कारणों की समीक्षा
विज्ञापन
बलवंत सिंह भौर्याल। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से हार के कारणों की समीक्षा शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल मंगलवार को खटीमा पहुंचे और हार के कारणों पर रायशुमारी की। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी।
भौर्याल ने मंडी समिति के सभागार में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, चुनाव प्रबंधन समिति आदि पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। पार्टी दायित्वधारियों और कार्यकर्ताओं ने भितरघात, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवादहीनता, चुनाव के दौरान बाहर से आए नेताओं का कार्यकर्ताओं से तालमेल का अभाव, बड़े स्तर के नेताओं के चहेतों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने सहित तमाम खामियां गिनाईं।
भौर्याल ने कहा कि हार के कारणों के अलावा सुधार की संभावनाओं की जानकारी ली जा रही है। इस मौके पर तीनों मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल, नवीन कन्याल, देवेंद्र सिंह रिंकू, मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, हिमांशु बिष्ट, दिगंबर कन्याल, कमलेंद्र सेमवाल, दिनेश अग्रवाल, भैरव दत्त पांडेय, सरदार जागीर सिंह, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, गंभीर सिंह धामी, विनोद जोशी, संदीप राणा, मलकीत सिंह राणा, किशन चंद, गोविंद मेहता आदि मौजूद रहे।