{"_id":"6a95e0b508cb692c690e4a89","slug":"risk-of-dengue-due-to-rainwater-accumulation-on-hospital-premises-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115576-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्पताल परिसर में बरसाती पानी जमा होने से डेंगू का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्पताल परिसर में बरसाती पानी जमा होने से डेंगू का खतरा
Tue, 01 Sep 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खटीमा उप जिला अस्पताल परिसर में भरा बरसाती पानी
खटीमा। बारिश थमने के दूसरे दिन भी खटीमा उप जिला अस्पताल परिसर से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकी। अस्पताल परिसर और गेट के पास बरसाती पानी एकत्र होने से डेंगू का खतरा हो सकता है। ठहरे हुए पानी में डेंगू फैलाने वाले मच्छर तेजी से फैलते हैं।
खटीमा उप जिला अस्पताल परिसर में बरसाती पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या आ रही है। शनिवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार तक भी अस्पताल परिसर और गेट के पास से बरसाती पानी की निकासी नहीं सकी।
इस संबंध में उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केसी पंत ने बताया कि अस्पताल परिसर से पानी निकासी व मजबूत ड्रेनेज सिस्टम के लिए पूर्व में नगर पालिका को पत्र लिखा गया है। डॉ. पंत ने कहा कि फिलहाल डेंगू के फैलने की आशंका नही है।