फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Risk of dengue and malaria rises in Rudrapur with the change in weather.

Udham Singh Nagar News: मौसम बदलते ही रुद्रपुर में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Risk of dengue and malaria rises in Rudrapur with the change in weather.
रुद्रपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही रुद्रपुर में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ने लगा है। मौसम में नमी और जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरजनित बीमारियों के संदिग्ध मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह के दौरान बुखार, प्लेटलेट्स कम होने और मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, गमले, पुराने टायर और छतों पर जमा पानी को सात दिन के भीतर खाली करने, फुल स्लीव कपड़े पहनने और मच्छरदानी के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में फॉगिंग और एंटी-लार्वा स्प्रे का अभियान चलाया जा रहा है। सिडकुल, ट्रांजिट कैंप और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार रखा गया है और जांच के लिए पर्याप्त किट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने लोगों से अपील की कि बुखार या डेंगू-मलेरिया के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। समय पर उपचार नहीं मिलने पर बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed