रुद्रपुर। यूथ स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब, प्रीत विहार की ओर से अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर भाला फेंक, गोला फेंक, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के सभी बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। भाला फेंक प्रतियोगिता (सीनियर) में पीयूष शर्मा प्रथम, अभिषेक गिरी द्वितीय व गुरसेवक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आकाश वर्मा प्रथम, विशेष मिश्रा द्वितीय व गुरचरण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सुमित प्रथम, नीरज द्वितीय व गुरचरण तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में रिंकू प्रथम, प्रियंका द्वितीय व पूजा तृतीय रही। युवकों की दौड़ प्रतियोगिता में हर्ष प्रथम, आयुष द्वितीय और हरमन तृतीय स्थान पर रहे और युवतियों में पूजा प्रथम, ओशिका द्वितीय और रिंकू तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि के रूप में त्रिलोचन सिंह,हरीश चंद्र परगाई, गोपाल मौर्या, नंदन सिंह, नंदन सामंत आदि मौजूद रहे।