{"_id":"3438545e6654232e1359288d53e3e9fb","slug":"rich-boy-eho-hit-the-people-with-luxury-car-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्जरी कार से लोगों को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्जरी कार से लोगों को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्जरी कार से शहर के कई मोहल्लों में सड़क पर लोगों को घायल करने और एक दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी ज्वेलर्स के बेटे को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी केवल खुराना के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पर कई विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को देर शाम तक पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार ज्वेलर्स मनजीत भल्ला के पुत्र राजन भल्ला निवासी गोल मार्केट ने नशे में धुत होकर शहर में जमकर उत्पात मचाया था। पुलिस को सौंपी घायल पक्षों की तहरीर में कहा गया है कि आरोपी राजन भल्ला शनिवार देर शाम को नशे की हालत में अपनी लक्जरी कार महिंद्रा एक्सयूवी यूके06एई 8970 से बालाजी मंदिर रोड से मेन बाजार की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी ने बालाजी मंदिर रोड पर छह से अधिक लोगों को अपनी कार से टक्कर मार घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी शहर मेन बाजार की ओर अपनी कार से कई राहगीरों के वाहनों को कुचलता रहा। गाबा चौक पर भी आरोपी ने कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इस घटना से पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार चौकी का घेराव भी किया।
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी पर धारा 308 गैरइरादातन हत्या करने, 279 लापरवाही से वाहन चलाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर इस मामले में एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि शहर में अराजकता का माहौल बनाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।