फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rice Purchase in Khateema

धान क्रय केंद्रों पर तौल बंद होने से किसानों में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rice Purchase in Khateema
खटीमा में विधायक भुवन कापड़ी को ज्ञापन सौंपते बग्घा चौवन के किसान। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। धान क्रय केंद्र बग्घा चौवन प्रथम एवं द्वितीय में तौल बंद होने से गुस्साए किसानों ने विधायक भुवन कापड़ी को ज्ञापन सौंपकर किसानों का धान तुलवाने की मांग की। विधायक ने खाद्य सचिव, एसएमआई और डीएम से वार्ता कर धान क्रय केंद्रों की लिमिट बढ़ाकर धान खरीदने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि अधिकतर सेंटरों का खरीद कोटा पूरा हो चुुका है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बग्घा चौवन सहित अन्य ग्राम सभा के किसानों ने कहा कि इस बार क्रय केंद्रों को धान खरीद का लक्ष्य कम दिया था। किसानों के क्रय केंद्रों में पहुंचने से पूर्व क्रय केंद्रों ने हाथ खड़े कर लिए। बग्घा चौवन की ग्राम प्रधान पूजा दसौनी ने कहा कि यूसीएफ के गांव में दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। प्रथम सेंटर का 2200 क्विंटल और द्वितीय सेंटर का 3500 क्विंटल धान किसानों के घरों में डंप बताया जा रहा है। सेंटर प्रभारी इस खरीद को लक्ष्य से अधिक बताते हैं।
विज्ञापन

उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक ने खाद्य सचिव, डीएम सहित एसएमआई के अधिकारियों से वार्ता कर खरीद सेंटरों का कोटा बढ़ाने के लिए कहा। इधर एसएमआई जगदीश कलौनी ने खरीद से वंचित चल रहे किसानों से अपना धान मंडी परिसर स्थित आरएफसी के सेंटरों पर लाने को कहा। ज्ञापन देने वालों में धरम सिंह दसौनी, सुंदर सिंह, मनोज, खुशी राम, पंकज, नंदन सिंह, गंगा सिंह, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, कुंदन सिंह, दान सिंह, पुष्कर सिंह, उत्तम सिंह, त्रिभुवन सिंह, त्रिलोक सिंह, विरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed