फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rice export from Kashipur stalled, industrialists worried

Uk: काशीपुर से चावल का निर्यात बंद, उद्योगपति चिंतित; हर माह 30 हजार क्विंटल चावल विदेशों को होता हैं निर्यात

Fri, 13 Mar 2026 10:48 AM IST
गायत्री जोशी जीवन कुमार
जीवन कुमार Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 10:48 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते चावल का निर्यात प्रभावित हो गया है जिससे काशीपुर के राइस उद्योगों के कंटेनर बंदरगाहों पर फंस गए हैं और उद्योगपति व किसान चिंता में हैं।

विज्ञापन
Rice export from Kashipur stalled, industrialists worried
चावल rice - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से आयात-निर्यात का पहिया रुक गया है। सरकार ने चावल के निर्यात को फिलहाल बंद कर दिया है ऐसे में जहां-तहां चावल के कंटेनर फंसे हुए हैं। इससे उद्योगपति चिंतित हैं क्योंकि अधिक समय तक चावल के कंटेनर में होने से वह खराब हो सकता हैं।

विज्ञापन

काशीपुर से अफ्रीका, अमेरिका, पश्चिम एशिया के कई देशों समेत यूरोपीय देशों में चावल का निर्यात होता है। काशीपुर से रोजाना तीन हजार क्विंटल (महीने में 30 हजार क्विंटल) बासमती चावल निर्यात होता है। देश के किसानों के उत्पादित बासमती चावल के कंटेनर समुद्र और विभिन्न बंदरगाहों में फंसे हुए हैं। इस संकट से जहां उद्योगपति चिंतित है, वहीं किसानों के सामने भी आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। बासमती चावल की खेती पर निर्भर किसान निर्यात में रुकावट आने से चिंतित है। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो उद्योगपतियों के साथ किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


500 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ निर्यात
महिमा राइस इंडस्ट्रीइज के रुचिन शर्मा और गुरु रामदास राईस मिल के संचालक रिंकू गोल्डी ने बताया कि निर्यात बंद होने की वजह से चावल के कंटेनर जहां-तहां फंसे हुए हैं। ऐसे में 500 रुपये प्रति क्विंटल चावल का निर्यात महंगा हो गया है। इसका उद्योगपतियों पर असर दिख रहा है। ज्यादा दिन तक चावल के फंसे होने से उसके खराब होने का डर अलग सता रहा है। काशीपुर की पांच से सात इंडस्ट्रीइज चावल का निर्यात करती हैं जो चावल राइस मिलों में मौजूद है उसको निर्यात करने के लिए कंटेनर नहीं मिल रहे है। युद्ध और लंबा चला तो उद्योगों को काफी नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चावल का निर्यात बंद हो गया है। निर्यात के कंटेनर नहीं मिल रहे है, ऐसे में राइस मिलरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उद्योग के सामने कोई ना कोई समस्या खड़ी हो रही है। - पवन अग्रवाल, अध्यक्ष केजीसीसीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed