फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Reward cow smuggler injured in police encounter sent to jail

Udham Singh Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी गो तस्कर को भेजा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Reward cow smuggler injured in police encounter sent to jail
रुद्रपुर। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल गो तस्कर को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब पुलिस इस मुकदमे में भागे 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलभट्टा थाना पुलिस ने 18 जनवरी को ग्राम ईमामनगर शहदौरा निवासी मंजूर अहमद के घर पर दबिश देकर 20 किलो प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मंजूर अहमद और उसके बेटे शाहिद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान पुलिस को देख सोहेल निवासी इमामनगर शहदौरा, शकील और खलील उर्फ खलीला निवासी ग्राम शहदौरा पुलभट्टा भाग गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने शहदौरा के जंगल में गोकशी की थी। इसके बाद से पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। एसएसपी ने सोहेल, शकील और खलील पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में शहदौरा के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में शकील के पैर में गोली लगी थी और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शकील को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस केस में 10-10 हजार के दो अभियुक्त खलील और सोहेल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed