{"_id":"5a468b704f1c1baa268b6970","slug":"restricted-to-licensed-persons-on-thirty-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी फर्स्ट के दिन लाइसेंसी असलहों पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्टी फर्स्ट के दिन लाइसेंसी असलहों पर पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
pistol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्टी फर्स्ट को लेकर होटलों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने सभी होटल प्रबंधकों की बैठक कर कार्यक्रम स्थलों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति कार्यक्रमों में लाइसेंसी असलहे रखकर शामिल नहीं होगा। होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी कि गेट पर ही चेकिंग कर असलहों को जमा करा लिया जाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को अपने कार्यालय में हुई बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने कहा कि सभी होटल कार्यक्रमों को लेकर अनुमति लेंगे। होटल के जिस क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे, वहां अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगे होने चाहिए। कार्यक्रमों में शालीनता होनी चाहिए। सभी होटल पार्किंग की व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त रखें। होटल में आने वाले लोगों की गाड़ियों से सड़क में यातायात बाधित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि कईं जगहों पर कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पहले ही लाइसेंसी असलहों को जमा करा लिया जाए। अगर कहीं लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि यह पहले ही जांच लें कि सीसीटीवी काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जिन होटलों में निर्देशों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, एसपी सिटी ने बताया कि थर्टी फर्स्ट के जश्न को देखते हुए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि पीएसी को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन