फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Resolve problems faced by industrial units: DM

औद्योगिक इकाइयों में आ रही समस्याओं का समाधान करें : डीएम

Fri, 26 Sep 2025 04:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 04:04 AM IST
सार

रुद्रपुर में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने इकाइयों की समस्याओं के समाधान और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। इससे औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Resolve problems faced by industrial units: DM

विस्तार

औैद्योगिक संगठनों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन

रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने औद्योगिक संगठनों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की औद्योगिक इकाइयों को संचालित करने में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में शामिल लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में आ रही चुनौतियों को बताया। डीएम ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता औद्योगिक विकास है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें और उद्यमियों से सतत संवाद बनाए रखें, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिले और जनपद में रोजगार के अवसर भी सृजित हों। वहां पर एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विपिन कुमार, सीएमओ हरेंद्र मलिक, केजीसीसीआई के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, अशोक बंसल, एसइडब्लू एस पंतनगर के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, एसएसआईडब्लू ए सिडकुल सितारगंज के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, रावेश मिड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed