फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Residents of Tanakpur and village development officer and teacher working in Khatima were quarantined after getting infected, 12 in block, 8 in Tharu GIC, 9 people contacted in tehsil.

टनकपुर निवासी व खटीमा में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी व शिक्षक के संक्रमित मिलने से हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Residents of Tanakpur and village development officer and teacher working in Khatima were quarantined after getting infected, 12 in block, 8 in Tharu GIC, 9 people contacted in tehsil.
खटीमा। मूल रूप से टनकपुर निवासी व खटीमा में कार्यरत एक शिक्षक व ग्राम विकास अधिकारी के कोरोना संक्रमित आने से प्रशासन में खलबली मच गई। स्वास्थ्य टीम ने ब्लाक में 12, तहसील में 9 राजस्व कर्मी, थारू राजकीय इंटर कालेज में 8 अध्यापकों को भी होम क्वारन्टीन किया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के कोरोना जांच टीम लीडर डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में 9 जुलाई को खटीमा के एक राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक व खटीमा ब्लाक क्षेत्र में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी का टनकपुर में सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। दोनों के पॉजिटिव आने पर संपर्क की जांच की गई। इसमें बीडीओ एनसी उपाध्याय ने अवगत कराया कि ग्राम विकास अधिकारी शनिवार को भी ब्लाक आया था। इस पर ब्लाक के 12 लोगों को होम क्वारंटीन किया, जबकि तहसील में हुई बैठक में हिस्सा लेने के चलते 9 राजस्व कर्मियों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित अध्यापक के मामले में थारू राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार ने बताया कि शिक्षक ने 6 से 10 जुलाई तक हुई वर्चुअल क्लास रूम में आन लाइन प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। टीम ने प्रशिक्षण में शामिल 8 शिक्षकों को भी होम क्वारन्टीन कराया। बताया कि ब्लाक, थारू राइंका, तहसील को सेनेटाइज किया गया। 
विज्ञापन
--:::: राहत : पांच संक्रमित रिकवर ::: खटीमा। काली महुवट के एक ही परिवार के संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत चार व चन्द्रवाटिका का एक सदस्य ठीक होते ही रुद्रपुर से नागरिक अस्पताल आया। पांचों को होम क्वारंटीन किया गया, जबकि जांच अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने राजीव नगर कंटेनमेंट, बफर जोन से 60 लोगों के सैम्पल लेकर जांच को भेजे। रविवार को नागरिक अस्पताल में रुद्रपुर कोरोना वार्ड से रिकवर होकर आए काली महुवट के 70 वर्षीय बुजुर्ग, उनके तीन परिवार के सदस्यों की डॉ.साक्षी आर्या, कविता बिष्ट ने स्क्रीनिंग कर होम क्वारन्टीन किया। डॉ.आर्या ने बताया कि चन्द्र वाटिका के एक परिवार का 47 वर्षीय व्यक्ति भी स्वस्थ हो गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में मुम्बई से आए एक व्यक्ति को आइसोलेट व दुबई,, गाजियाबाद दिल्ली से  आए तीन लोगों को क्वारंटीन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed