फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Resentment among municipality workers for not taking action against those threatening EO

ईओ को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पालिका कर्मियों में आक्रोश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Resentment among municipality workers for not taking action against those threatening EO
खटीमा। नगर पालिका के ईओ की तहरीर पर दो लोगों पर घर में घुसकर जान माल के नुकसान की धमकी देने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस की और से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पालिका कर्मियों में आक्रोश है। वे सोमवार को सीओ से मिलेंंगे।
विज्ञापन
ईओ धर्मानन्द शर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह वार्ड संख्या 20 में किराए के भवन में रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के बाद अपने आवास पर वापस आए। आरोप लगाया कि सुबह करीब 8.15 बजे एक व्यक्ति जबरन उनके कमरे में घुस आया। आरोपी ने कूड़ा ठेके के अनुबंध को लेकर धमकी दी। बाहर आने पर आरोपी ने दस हजार रुपये के नोट गेट पर फेंकते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। उसके साथ एक अन्य आरोपी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया। उनके साथ एक और अज्ञात व्यक्ति होने की बात कही है। पुलिस से कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
इधर तीन दिन बाद भी ईओ को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पालिका कर्मियों में रोष व्याप्त है। सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के महामंत्री सुभाष कुमार ने कहा कि इस सिलसिले में सोमवार को कर्मचारियों का शिष्टमंडल सीओ एमसी बिंजौला से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed