{"_id":"68263fddc758ea0c3803d14e","slug":"rescue-operation-continues-for-injured-tigress-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109453-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घायल बाघिन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घायल बाघिन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी
Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के मफोज रेंज में लंगड़ाकर चल रही घायल बाघिन की तलाश में वन विभाग का रेस्क्यू अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। फिलहाल उसका पता नहीं चला। इधर, सुरई रेंज में लगाए गए छह ट्रैप कैमरों में भी बाघिन की गतिविधि नजर नहीं आई।
उत्तर प्रदेश की सीमा पर महोफ रेंज में ट्रैप कैमरों में पिछले कुछ दिनों से एक घायल बाघिन दिख रही है। रेंज के तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की सुरई रेंज से सटे होने के कारण दोनों टीमें रेस्क्यू अभियान में शामिल हैं। सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि घायल बाघिन की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। ट्रैप कैमरों में भी बाघिन की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।