फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Report on Bazpur Land Issue

भूमि मामले में राजस्व अधिकारियों ने प्रस्तुत की रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Report on Bazpur Land Issue
बाजपुर। नगरीय सहित बीस गांवों की भूमि के मामले में देहरादून स्थित राजस्व परिषद न्यायालय में शनिवार को सुनवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं ने शासन पक्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सूत्रों की माने तो अब जल्द ही भूमि मामले का फैसला आ सकता है।
विज्ञापन

फरवरी में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने नगरीय सहित बीस गांवों की करीब 5838 एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी थी। इससे क्षेत्र के हजारों किसान सहित अन्य लोग प्रभावित हो गए। पीड़ित लोगों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार के समक्ष मामले को रखकर हल कराने की कोशिश की थी। पीड़ितों ने देहरादून जाकर सीएम त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात कर भूमि मामले का समाधान कराने की मांग की। उसके बाद 10 अगस्त को भूमि मामले की सुनवाई राजस्व परिषद न्यायालय में शुरू हो गई। 25 अगस्त को परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश के समक्ष किसान और पीड़ित लोगों ने भूमि मामले को प्रमुखता से रखते हुए अधिवक्ताओं के माध्यम से भूमि से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए थे। शनिवार को राजस्व परिषद न्यायालय मेें राजस्व अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं ने शासन का पक्ष रखा। इधर भूमि मामले को लेकर किसान हरमंदर सिंह बरार, राजू सिंघल, करन शर्मा, कुलवीर सिंह आदि भी देहरादून गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed