{"_id":"57f6a1bf4f1c1bcd4e271709","slug":"remained-in-bazpur-student-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर में रजत बने छात्रसंघ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर में रजत बने छात्रसंघ अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए बारी का इंतजार करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर रजत भंडारी, उपाध्यक्ष पद पर धीरज पांडे, छात्रा उपाध्यक्षा पद पर मोनिका, सचिव पद पर रोशन पटेल, संयुक्त सचिव पद पर युवराज शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर अमनदीप कांबोज विजयी घोषित किए गए। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बृहस्पतिवार को छात्र संघ चुनाव के लिए निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। 1399 में से 1004 छात्रों ने मतदान में हिस्सा लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजत भंडारी को 682 मत, राजकुमार को 282 मत मिले, जबकि 40 मत निरस्त हुए। छात्रा उपाध्यक्ष मोनिका को 485 मत, आरती को 472 मत मिले, 46 मत निरस्त, सचिव पद प्रत्याशी रोशन पटेल को 497, पवन सिंह को 477 मत, 30 मत निरस्त हुए, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमनदीप कांबोज को 422, सूरज सिंह भंडारी 325 और शमीम को 151 मत मिले, जबकि 106 मत निरस्त हुए।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गुलशेर अहमद उर्फ बबलू, कला संकाय प्रतिनिधि अमित सनवाल, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर धीरज पांडे, संयुक्त सचिव पद पर युवराज शर्मा को निर्विरोध चुना किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद प्राचार्य डॉ. कमला चन्याल ने विजयी प्रत्याशियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक पर जुलूस निकालकर जश्न मनाया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ मिथिलेश कुमार सिंह, सीओ काशीपुर राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा, इंस्पेक्टर वीके जेठा, केलाखेड़ा थानाध्यक्ष सलाहउद्दीन मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिग्री कालेज मतदान केंद्र के समीप एक छात्र को चुनाव में व्यवधान डालने के आरोप में कोतवाल ने थप्पड़ जड़ दिए। इस पर छात्र भड़क उठे। अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। चुनाव के दौरान कॉलेज गेट पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही।