फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Religious places built on government land in gularbhoj

UK: सरकारी जमीन पर बना दिए धर्मस्थल, 60 घरों को भी नोटिस; 15 दिन की मोहलत दी अतिक्रमण हटाने के लिए

Tue, 09 Dec 2025 02:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 02:25 PM IST
सार

हरिपुरा जलाशय की डाउनस्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में एडीएम के नेतृत्व में सिंचाई विभाग ने चार धार्मिक स्थलों सहित 60 अतिक्रमण चिह्नित किए। अतिक्रमण को 15 दिन में खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Religious places built on government land in gularbhoj
गूलरभोज के ठंडा नाल में अवैध जमीन पर बनी मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गूलरभोज के हरिपुरा जलाशय की डाउनस्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में एडीएम के नेतृत्व में सिंचाई विभाग ने चार धार्मिक स्थलों सहित 60 अतिक्रमण चिह्नित किए। अतिक्रमण को 15 दिन में खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

 

 

सोमवार सुबह अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अगुआई में सिंचाई विभाग ने हरिपुरा जलाशय की डाउन स्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियो को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। तीन धार्मिक स्थल सहित कुल 60 नोटिस जारी किए। अतिक्रमणकारियों को स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। 29 नवंबर को भी प्रशासन ने इसी गांव के सामने हरिपुरा जलाशय के ब्लेंक कट से प्रथम चरण में 26 परिवारों के कब्जे से 1.13 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई थी। अब द्वितीय चरण में 60 परिवारों के कब्जे में 2.45 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जाना है।

विज्ञापन

असरदार लोगों ने स्टांप पेपर पर बेची भूमि
एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि नोटिस देते वक्त कुछ महिलाओं ने बताया कि गांव के ही कुछ असरदार लोगों ने स्टांप पेपर पर उनको भूमि बेची थी। इस पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed