फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Religious Gathering at Dineshpur

दुर्गा मंदिर में हुई षष्ठाधि कल्पारंभ पूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Religious Gathering at Dineshpur
दिनेशपुर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में षष्ठाधि कल्पारंभ पूजा सम्पन्न कराते पुरोहित। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। षष्ठाधि कल्पारंभ पूजा और मंगल घट की स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र पर होने वाली पांच दिनी श्री श्री सार्वजनिक मां बसंती देवी की पूजा का आगाज हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को सप्तमी के दिन देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा का विधिवत शुभारंभ होगा। रविवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में महिला संगठन की ओर से आयोजित पूजा महोत्सव में मुख्य पुरोहित बोनोमाली चक्रवर्ती ने मंगल ध्वनि के बीच मंदिर के दक्षिण पूर्व कोण में स्थित बेल वृक्ष के नीचे मंगल घट की स्थापना के बाद षष्ठाधि कल्पारंभ पूजा संपन्न की। शाम को आमंत्रण अधिवास और बोधन कार्यक्रम के बाद नव पत्रिका की पूजा की जाएगी और शक्ति की देवी को पृथ्वी पर आने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह नव पत्रिकाओं को स्नान कराने के बाद उसे मंदिर में स्थापित कर सभी देवी-देवताओं में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी के साथ पांच दिनी पूजा का विधिवत शुभारंभ होगा। आयोजकों ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार मंदिर परिसर के भीतर सिर्फ पूजा कार्यक्रम सादगी के साथ होगा। अन्य सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, सुनीता मिस्त्री, प्रभा राय, शिखा ढाली, हेमा चक्रवर्ती, सुधीर राय, काजल राय, मृत्युंजय सरकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed