फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Religious diwan decorated on the Prakash Parv of Sri Guru Harkrishna Sahib

Udham Singh Nagar News: श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर सजाए गए धार्मिक दीवान

Mon, 29 Jul 2024 05:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Religious diwan decorated on the Prakash Parv of Sri Guru Harkrishna Sahib
केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजे धार्मि - फोटो : केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजे धार्मिक दीवान। संवाद
केलाखेड़ा। श्री गुरुद्वारा साहिब में रविवार को सिखों के आठवें गुरु बाला प्रीतम श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए। आरंभ हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठ के भोग के बाद गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई कुलदीप सिंह और भाई मनमीत सिंह के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उत्तराखंड प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने श्री गुरु हरकृष्ण साहिब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1661 में गुरु गद्दी मिलने के बाद गुरु साहिब ने राजा जय सिंह की विनती पर कीरतपुर साहिब से दिल्ली पहुंचकर राजा जय सिंह के बंगले पर निवास किया था। जिसे आज के समय में गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के नाम से जाना जाता है। गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद श्रद्धालु संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, नरेश सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed