पुलिस गिरफ्त से युवक को छुड़वाने पर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कशीपुर। बाजपुर पुलिस एक युवक को मेडिकल कराने काशीपुर लाई थी। इसी दौरान युवक के साथ आए कई लोगों की पुलिस से झड़प और धक्का मुक्की और मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने युवक को छुड़ाने का प्रयास कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजकर खदेड़ दिया और चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार को ग्राम मानपुर थाना स्वार निवासी एक युवक हरसीमरन ट्रैक्टर ट्राली लेकर बाजपुर से वापस लौट रहा था। कि दोराहा पर मोड़ते समय उसकी ट्राली किसी वाहन से टकरा गई। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था। पुलिस उसे मेडिकल कराने काशीपुर सरकारी अस्पताल लाई थी। तब तक उसके परिजन कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में उन्होंने जमकर हंगामा किया। मेडिकल करा रहे डाक्टर अशोक गहलोत से रजिस्टर छीन लिया। उसके बाद पुलिस आरोपी को जैसे ही लेकर जैसे ही अस्पताल से बाहर पहुंची तब तक बड़ी संख्या में पहुंच गए लोगों ने उसे पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोप है कि पुलिस के साथ आरोपी के साथ वालों की जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही सीओ जीसी टम्टा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से भिड़ रहे लोगों पर जमकर लाठी भांजी। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल नागरिकों से पीटे पुलिस कर्मी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास कर रहे थे। उधर युवक के साथ आए रामपुर के लोगों ने बताया कि पुलिस ने दोराहे पर पुलिस ने बेवजह पीटा और रामपुर जिले के अंदर उसका पीछा किया। उसे पकड़ लिया और दोराहा आए और उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया कि उनको कतई उम्मीद नहीं थी कि उत्तराखंड पुलिस का यह हैवानियत भरा चहरा देखने को मिलेगा। सरकारी अस्पताल के डाक्टर अशोक गहलोत ने बताया कि वह आरोपी का मेडिकल कर रहा था तभी युवक के साथ आए लोगों ने उसके हाथ से मेडिकल रजिस्टर छीन लिया। उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट पर आमादा हो गए थे। डॉक्टर ने कहा कि पुलिस इतनी डरी सहमी थी कि जब उसके हाथ से रजिस्टर छीन रहे थे तो वहां मौजूद चुपचाप रहे कुछ नहीं बोले।