{"_id":"66335ad1cc141108e709c324","slug":"relationship-broken-15-days-before-marriage-due-to-not-getting-car-as-dowry-in-rudrapur-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: दहेज में कार नहीं मिली...शादी से 15 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, युवक और माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: दहेज में कार नहीं मिली...शादी से 15 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, युवक और माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 02 May 2024 02:50 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 02 May 2024 02:50 PM IST
सार
रुद्रपुर में दहेज में कार नहीं मिलने पर एक परिवार की ओर से शादी से 15 दिन पहले रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगेतर और उसके माता, पिता पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर में दहेज में कार नहीं मिलने पर एक परिवार की ओर से शादी से 15 दिन पहले रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगेतर और उसके माता, पिता पर केस दर्ज किया है।
वार्ड नंबर 23 रंपुरा निवासी मिथलेश ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी बेटी लक्ष्मी का विवाह धर्मेंद्र निवासी रंपुरा वार्ड नंबर 23 के साथ तय हुआ था। 21 मई 2023 को उसके घर पर सगाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उन्होंने सगाई के दौरान लड़के को सोने की अंगूठी, एक गले की चेन, पांच जोड़ी कपड़े और 21 हजार रुपये नकद दिए थे। दोनों पक्षों की सहमति से विवाह 23 नवंबर को होना तय हुआ था। विवाह से एक महीने पहले धर्मेंद्र, उसके पिता और मां ने दहेज में कार की मांग की। उन्होंने कार के बजाय बाइक देने की बात कही थी। धर्मेंद्र और पिता ने यामाहा की आर-15 बाइक की मांग की और उन्होंने सहमति जता दी थी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Kashipur: चैती मंदिर के दर्शन करने जा रहा था युवक, 20-25 मिनट मधुमक्खियों से घिरा रहा...इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
लेकिन शादी से ठीक 15 दिन पहले धर्मेंद्र और उसके पिता ने फिर से कार की मांग शुरू कर दी थी। जब उन्होंने कार देने पर असमर्थता जताई तो विवाह करने से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। उसने अपनी बेटी की शादी के कार्ड छपवाकर बांट दिए थे। आरोपियों ने सगाई में हुए खर्च को 15 दिन में वापस करने की बात कही थी। बाद में उन्होंने कोई सामान वापस नहीं करने की बात कही। पुलिस ने धर्मेंद्र, उसके पिता और मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।