फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Regional MLA's Congressmen blow the effigy

क्षेत्र की दो सड़कें निरस्त होने पर कांग्रेसियों ने आर्य का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Regional MLA's Congressmen blow the effigy
बाजपुर में आर्य का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत दो सड़कों के निरस्त होने पर भड़के कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका। उन्होंने कैबिनेट मंत्री आर्य पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बेरिया दौलत तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने मंजूर हुई दो सड़कों के निरस्त होने पर प्रदर्शन कर क्षेत्रीय विधायक आर्य का पुतला फूंका। बाजवा ने बताया कि बाजाबाला और भौना बिराहा रोड शासन से स्वीकृत हुई थी, जिन्हें रद्द कर दिया है। इससे मंत्री आर्य की विकास विरोधी सोच सामने आई है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बेदी, ब्लाक अध्यक्ष अनिल सेन, महेश कुमार, प्रेम यादव, रेशम यादव, साबिर, तनवीर खा, सतनाम सिंह, विकल, सर्बजीत सिंह, सतपाल सिंह, सुनील पाठक, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, दलीप सिंह, दौलत सिंह, सुंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

जबकि भाजपा नेता, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की ओर से कराए गए विकास कार्यों के लिए हर वर्ग जानता है, लेकिन विपक्ष के लोग पुतला और प्रदर्शन कर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री आर्य ने क्षेत्र में कितनी सड़कों का निर्माण किया है यह सब जनता के सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed