{"_id":"583886724f1c1b462413d930","slug":"recovered-stolen-tata-safari-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की टाटा सफारी बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की टाटा सफारी बरामद, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में आरोपी के साथ पुलिस टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने कस्टडी रिमांड में लिए गए चार आटोलिफ्टरों की निशानदेही पर डेढ़ महीने पहले चुराई गई टाटा सफारी को बरामद किया है। पुलिस ने कार के साथ एक कबाड़ कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो वाहनों को कटवाकर कबाड़ में बेचने की बात भी स्वीकारी है।
शुक्रवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ राजीव मोहन ने बताया कि बीते 17 नवंबर को पुलिस ने करबला मैदान से एक आटोलिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा था। उनके कब्जे से जसपुर, दिल्ली से चुराई पिकप, कार बरामद हुई थी। चारों पर शहर से चुराई गई गाड़ियों में लिप्त होने का शक था। पुलिस ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर चारों को बीते पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला कुरेशियान जराई गेट थाना चंदौसी संभल में छापा मारकर कबाड़ व्यापारी मौहम्मद फैजान से बीते चार अक्टूबर को रामनगर रोड से चुराई गई टाटा सफारी कार बरामद की है।
इसके अलावा 1 सितंबर को 1 पिकप और 20 अक्तूबर को बोलेरो चोरी हुई थी। फैजान ने दोनों वाहनों को कटवाकर स्क्रैप के रुप में बेचने की बात स्वीकारी। पुलिस ने फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में एसआई जसविंदर सिंह, प्रहलाद सिंह, दिनेश फर्त्याल, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, देवेंद्र, संदीप आदि शामिल रहे।