फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   record taken from double lock

डबल लॉक से रिकार्ड निकाल

Fri, 21 Jul 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 ऊधमसिंह नगर का एनएच भूमि मुआवजा घोटाले से संबंधित और एनएच चौड़ीकरण से जुड़े कई दस्तावेजों को कब्जे में लेने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। डीएम के आदेश पर कोषागार और डबल लॉक के आसपास सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। इन दस्तावेजों के अभाव में मुआवजा घोटाले की जांच में तेजी नहीं आ पा रही थी और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का काम भी ठप पड़ा था।
विज्ञापन


एक सप्ताह में मुआवजा वितरण प्रक्रिया शुरू कर एक माह के अंतराल में इसे वितरित कर देने बात प्रशासन ने कही है। करीब पांच महीने से एनएच चौड़ीकरण के भूमि मुआवजे के सभी दस्तावेज कोषागार के डबल लॉक में बंद होने से उन किसानों को भी मुआवजा नहीं मिल रहा था जो अविवादित हैं और सही तरीके से जिन्हें उनकी जमीन का मुआवजा दिया जाना है।
विज्ञापन


प्रशासन ने मुआवजा वितरण और एसआईटी ने घोटाला जांच के लिए उन दस्तावेजों को डबल लॉक से निकलवाने की अनुमति शासन से मांगी थी। शासन से इसकी अनुमति मिल जाने के बाद अब इन्हें कब्जे में लेने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषागार के डबल लॉक से रिकार्ड को कब्जे लेने की तैयारी कर ली है। डबल लॉक के बाहर चारों तरफ सीसीटीवी लगा दिए हैं। पात्र किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी और एक माह के भीतर किसानों को कृषि भूमि का मुआवजा दे दिया जाएगा।

- डा. नीरज खैरवाल, डीएम ऊधमसिंह नगर

अब एसआईटी भी कब्जे में लेगी रिकार्ड
 एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि एनएच भूमि मुआवजा घोटाले की जांच यूं तो अब सीबीआई को करनी है, लेकिन सीबीआई कब तक आती है यह स्पष्ट नहीं होने के कारण अब एसआईटी जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में डबल लॉक से एनएच घोटाले के रिकार्ड को कब्जे में ले लेगी और आगे की जांच चलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed