दवा के रिएक्शन से व्यक्ति की मौत
दवा के रिएक्शन से यूपी के कुशीनगर और हाल ट्रांजिट कैंप निवासी राम प्यारे (45) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राम प्यारे यहां किराये पर रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। बीते तीन साल से वह बीमार था और दवाएं ले रहा था। बृहस्पतिवार रात भी उसने रोज की तरह दवा खाई और सो गया। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाया तो वह मरा हुआ मिला। सूचना पर एसआई सिराज अहमद मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो