{"_id":"589cb60c4f1c1b865237b67c","slug":"rawat-uttarakhand-government-wasted-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत सरकार ने उत्तराखंड को बर्बाद किया : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत सरकार ने उत्तराखंड को बर्बाद किया : शाह
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में जनसभा को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से डरकर हरीश रावत सरकार ने विकास को रोका है। उत्तराखंड में तब तक विकास नहीं होगा, जब तक भाजपा की सरकार नहीं आएगी। उन्होंने जनता से उत्तराखंड का भाग्य बदलने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को उदयराज इंटर कालेज के मैदान में जनसभा में शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा जनसभाओं में मोदी से ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धि पूछ रहे हैं। मगर 2019 में हम आएंगे तो पाई पाई का हिसाब देंगे। लेकिन 60 साल देश में राहुल के परिवार की सरकार रही, वह देवभूमि की जनता को बताएं कि उन्होंने क्या किया। ऐसा पीएम दिया, जिसे 10 साल तक देश की जनता सुनने को तरस गई। भाजपा ने बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया और ऐसी सरकार दी, जिस पर विरोधी ढाई साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में 90 से अधिक योजनाएं लागू की गई हैं। 2 करोड़ से ज्यादा घरों में गैस चूल्हे दिए गए हैं।
कहा कि 40 साल से उठ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को मोदी सरकार ने एक साल में ही पूरा कर दिया। अगर पाकिस्तान की तरफ से गोली आती है तो उसका जवाब गोले से दिया जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सरकार में सीमा में जवानों के सिर काटकर पाकिस्तान ले जाए गए। लेकिन मोदी सरकार के समय उरी कैंप में आतंकी हमला हुआ तो 10 दिन में ही सर्जिकल स्ट्राइक से उसका जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि अटल ने उत्तराखंड बनाया और मोदी जी संवारेंगे। मोदी उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाना चाहते हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड का विरोध किया था। जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री टेलीविजन पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करता पकड़ा जाए, जो उसे एक क्षण भी सीएम रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
हरीश रावत एंड कंपनी विकास को बाधित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पांच सांसद चुनकर संसद में भेजे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर जनता दूसरा इंजन भी देगी तो केंद्र और राज्य सरकार डबल इंजन से उत्तराखंड का विकास करेगी। उन्होंने जनता से चीमा को जिताने और दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जनता ने भाजपा की सरकार बनाने की ठान ली है। हरीश रावत सरकार लगातार देवभूमि को अपमानित करने का काम कर रही है। इस मौके पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, नरेंद्र मानस, राजेश कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।