{"_id":"66ea0f42c9311f8f3c0a9e25","slug":"raw-liquor-is-being-made-openly-in-the-forests-of-shripur-bichwa-and-alawardi-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105646-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: श्रीपुर बिचवा और आलावर्दी के जंगलों में खुलेआम बन रही कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: श्रीपुर बिचवा और आलावर्दी के जंगलों में खुलेआम बन रही कच्ची शराब
Wed, 18 Sep 2024 04:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। दूरस्थ गांव श्रीपुर बिचवा के जंगलों में खुलेआम कच्ची शराब बनाकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेची जा रही है। शराब तस्कर पेड़ों में मचान बनाकर शराब को ड्रम में भरकर भी छुपा रहे हैं। आबकारी विभाग की टीम ने पांच भट्ठियां तोड़ने के साथ ही करीब आठ हजार लहन नष्ट किया।
मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने श्रीपुर बिचवा और आलावर्दी गांव के जंगलों में लंबे समय से चल रहे कच्ची शराब के धंधे के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम को देखकर शराब तस्कर पहले ही मौके से फरार हो गए। इस दौरान टीम ने शराब की पांच भट्ठियां तोड़ीं। करीब आठ हजार किलो लहन नष्ट करने के साथ ही 240 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
आबकारी निरीक्षक लालूराम ने बताया कि पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी टीम का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संवाद