{"_id":"58236f7c4f1c1b342fb39505","slug":"raw-alcohol-campaign-launched-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नौसर में महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में अभियान चलाकर एक घर से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान उनकी शराब माफियाओं से तीखी नोक झोंक हुई। आक्रोशित महिलाओं ने बरामद शराब नष्ट कर दी । शराब विरोधी अभियान चला रही महिलाओं का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
यूपी से लगे गांवों में इन दिनों व्यापक स्तर पर चल रहे कच्ची शराब के कारोबार से ग्रामीण महिलाएं त्रस्त हैं। ग्रामीणों में शराब की लत बढ़ती जा रही है। इसके खिलाफ नौसर गांव की महिलाओं ने मुहिम छेड़ी है। महिलाएं गावों में घूमकर घर-घर बिकने वाली कच्ची शराब को पकड़ कर पुलिस को सौंपने लगी हैं।
ग्राम नौसर में बुधवार को लगभग दर्जन भर महिलाओं ने एक घर से छह लीटर शराब पकड़ी। इस दौरान महिलाओं की कच्ची शराब बेचने वालों से झड़प भी हुई। बाद में कंचनपुर सोसायटी अध्यक्ष जगविन्दर सिंह पप्पू ने दोनों पक्षों का राजीनामा कर सुधरने का एक मौका देने को कहा। अभियान में कमलेश देवी, बबीता, आशादार, शायना खान, मीरादेवी आदि शामिल थी।