{"_id":"6410c1347505af6ee102d544","slug":"raped-a-five-year-old-girl-sleeping-with-her-father-kashipur-news-c-8-1-81839-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पिता के साथ सो रही पांच साल की बच्ची उठाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पिता के साथ सो रही पांच साल की बच्ची उठाकर दुष्कर्म
Wed, 15 Mar 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। पिता के साथ सो रही पांच साल की बच्ची उठाकर एक युवक ने घर के बार दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मंगलवार सुबह क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह घर में परिवार के साथ सो रहा था। तड़के करीब चार बजे के नगर में कई दिनों से कंबल ओढ़कर घूम रहा अज्ञात व्यक्ति उनकी पांच साल की बेटी पुत्री उठाकर घर से बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह बच्ची को जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई तो उन्होंने कंबल वाले व्यक्ति का पीछा किया लेकिन तब तक वह भाग गया था। पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्ची को शारीरिक परीक्षण के लिए बाजपुर चिकित्सालय भिजवाया, जहां से उच्च स्तरीय इलाज के लिए उसे रुद्रपुर रेफर किया गया।
इधर कुछ लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी विक्षिप्त बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 458, 376, 363, 5/6 पाक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि बच्ची के स्वस्थ होने के बाद परिजनों की ओर से पकड़कर दिए व्यक्ति की पहचान कराई जाएगी। पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।