फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rape Case in Love Matter

Udham Singh Nagar News: नाम और धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 26 Jul 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rape Case in Love Matter
रुद्रपुर। रंपुरा चौकी क्षेत्र में नाम और धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक फर्जी आईडी कार्ड लेकर पिछले दो माह से शहर में दूसरे धर्म की युवती के साथ रह रहा था। सूचना पर बजरंग दल के लोगों ने चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत निवासी एक युवक दो माह पहले शाहजहांपुर निवासी दूसरी धर्म की युवती को भदईपुरा लेकर आया था। इस दौरान दोनाें भदईपुरा में किराए के कमरे में रह रहे थे। युवक ठंडी सड़क स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अचानक युवती ने युवक पर अगवा कर लाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसकी रंपुरा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को फैक्टरी से काम के दौरान हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


युवक और युवती से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने भागकर शादी की थी लेकिनउस दौरान युवक ने अपने को युवती के धर्म का ही बताया था। जबकि वह अन्य धर्म का है और उसके पास दो आधार कार्ड हैं। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed