{"_id":"5d657e718ebc3e93bd1076c5","slug":"rape-attempt-to-six-year-minor-sitarganj-news-hld354439715","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
शक्तिफार्म। एक अधेड़ ने घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची को छुड़वाते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(झ), 511 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दो में पढ़ने वाली छह वर्षीय बालिका अपने घर के आंगन में खेल रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे पड़ोसी गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ बिस्कुट और टॉफी देने का लालच देते हुए बच्ची को अपने साथ ले गया। बच्ची को अपनी झोपड़ी में ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटनास्थल के पास जानवर बांधने गया एक ग्रामीण बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन वहां पहुंचा। ग्रामीण ने आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद अधेड़ के चंगुल से बच्ची को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। इस बीच वहां एकत्र अन्य ग्रामीणों ने अधेड़ को बंधक बनाकर बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी। बदहवास बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे चाकू दिखाकर धमकी दे रहा था। चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मेहरा ने बताया कि पीड़ित बच्ची के मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहले भी बच्चियों को बहलाकर ले जाने की कोशिश कर चुका है आरोपी
शक्तिफार्म। पत्नी की मौत और दो बेटों के ननिहाल में रहने के बाद से अधेड़ अकेला ही रहता है। ग्रामीणों की मानें तो उक्त आरोपी अधेड़ पूर्व में भी क्षेत्र की रहने वाली बच्चियों को बहलाकर ले जाने का प्रयास कर चुका है। लेकिन ग्रामीणों ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। अब मंगलवार की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार अधेड़ की गतिविधियां हमेशा संदिग्ध बनी हैं।