Uttarakhand: ऊर्जा निगम के ईई से मांगी 50 लाख की फिरौती, रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, जानें मामला
काशीपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। काशीपुर में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को किसी ने डाक के माध्यम से पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और नहीं देने पर परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विस्तार
काशीपुर में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को किसी ने डाक के माध्यम से पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और नहीं देने पर परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने ईई की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार शाम ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अजीत कुमार यादव पुत्र जीडीआर यादव ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि 05 जनवरी 2024 को उनके कार्यालय की डाक में एक रजिस्ट्री पोस्ट के माध्यम से पत्र मिला। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इस पत्र में फिरौती की रकम न देने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।
ये पढ़ें- Uttarakhand: "हमारे गांवों की पहचान ही बर्फ से थी और अब"...जानिए इतना बोलते ही क्यों भावुक हुए लोग
ऊर्जा निगम के ईई अजीत कुमार यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। यह वास्तव में धमकी है या किसी की शरारत, पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए मामले की जांच में जुटी है।