फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ransom in Call

Udham Singh Nagar News: साहब! हमारा डर निकालो, रंगदारी मांगने वालों से बचा लो

Fri, 28 Apr 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ransom in Call

विज्ञापन
भारी संख्या में कोतवाली पहुंचे काशीपुर के व्यापारियों ने किया एसएसआई का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। नगर के कई व्यापारियों के पास रंगदारी के लिए धमकी भरी कॉल आने से परेशान व्यापारी बृहस्पतिवार को कोतवाली में एसएसआई प्रदीप मिश्रा का घेराव किया। व्यापारियों ने पुलिस से कहा कि साहब! हमारा डर निकालो, बदमाशों पर कार्रवाई करो और हमें सुरक्षा दो। दो व्यापारियों की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी गई है, जबकि कई व्यापारियों की ओर से मौखिक सूचना दी गई है।

एक व्यापारी की ओर से सौंपी गई तहरीर में बताया कि उसके पास बुधवार शाम लगभग चार बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकी अर्श डल्ला बताते हुए कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है। उसने एक करोड़ रुपये की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी का कहना है हिक कथित अर्श डल्ला ने उसका घर और दुकान देखी है। वह कहां आता है, कहां जाता फोन करने वाला सब जानता है। कॉलर ने उससे बुधवार शाम तक एक करोड़ रुपये मिल जाने चाहिए।
विज्ञापन

दूसरे व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि उनके पास भी किसी व्यक्ति ने कॉल की है। यह ठीक वैसी ही कॉल थी जैसे पहले व्यापारी के पास आई थी। तीसरे व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि उनके पास भी तीस लाख रुपये की मांग करते हुए कॉल की गई है, जिसको लेकर वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें पुलिस से सुरक्षा चाहिए। पुलिस को उनके मन में बैठ गए डर को निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सितारगंज में व्यापारियों को आई धमकी भरी कॉल
- कनाडा के एक नंबर से कई लोगों की हुई कॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तराई के व्यापारियों के पास रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। काशीपुर के अलावा सितारगंज के व्यापारियों के पास धमकी की कॉल आने से पुलिस सकते में है। कनाडा से आई धमकी का एक नंबर ट्रैस हुआ है। इसी नंबर से काशीपुर क्षेत्र में कई लोगों के पास कॉल आई है। काशीपुर पुलिस ने गैंगस्टर हरजीत काला के गुर्गों को चिह्नित किया है।
बृहस्पतिवार को सितारगंज के भी दो व्यापारियों के पास रंगदारी मांगने का धमकी भरा कॉल आया है। कॉल का नंबर कनाडा का है। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस के माध्यम से खंगाला, जिससे पता चला कि उस नंबर से काशीपुर और जिले के कई क्षेत्रों के लोगों से भी बात हुई है। सूत्रों का कहना है कि काशीपुर पुलिस उन लोगों को चिह्नित कर रही है जिनकी उस नंबर में अक्सर बात होती है। वह सभी लोग कनाडा में बैठे हरजीत काला के गुर्गे बताए जा रहे हैं।
----------
काला ने जिले में रखे हुए हैं गुर्गे
रुद्रपुर। 13 अक्तूबर को काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी खनन कारोबारी महल सिंह की हत्या में नामजद हो कर कनाडा में बैठा गैंगस्टर हरजीत काला सुर्खियों में आ गया था। पिछले दिनों काशीपुर क्षेत्र में आई धमकियों की कॉल के पीछे काला का नाम बताया जा रहा था लेकिन सितारगंज के व्यापारियों के पास धमकी की कॉल पहुंचने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इस कॉल के पीछे भी काला का हाथ है। जिले के सभी कस्बों में काला के गुर्गे होने की संभावना जताई जा रही है, जो उसे स्थानीय व्यापारियों की सूचना दे रहे हैं। संवाद


----------
सितारगंज में धमकी भरा फोन कॉल आने का मामला संज्ञान में आया है। उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कॉल करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मनोज कत्याल, एसपी सिटी, रुद्रपुर।


27 आरडीपी 10 पी - मनोज कत्याल, एसपी सिटी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed