{"_id":"5839d0ab4f1c1bcc6713be66","slug":"rangoli-all-pupils-bayi-shivlalpur-dllu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलालपुर डल्लू के विद्यार्थियों की रंगोली सबको भायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवलालपुर डल्लू के विद्यार्थियों की रंगोली सबको भायी
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में रंगोली बनाते शिवलालपुरडल्लू स्कूल के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाकर सबका मन मोह लिया।
शनिवार को बीआरसी परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षाधिकारी बेसिक डीसी सती ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस तरह की गतिविधियां शिक्षा का हिस्सा है। शिक्षक भी इन गतिविधियों में सक्रियता बनाए रखें। पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करें। कम संसाधनों में बच्चों को आगे ले जाना अच्छी कार्य कुशलता है।
उन्होंने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को भी सराहा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़कपुर देवीपुरा के बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कुंडेश्वरी की मानसी शर्मा ने प्यारा हिंदुस्तान हमारा और खालसा की यासमीन ने बेटी है तू बोझ नहीं कविता सुनाकर भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा अन्य बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की नाटक, चित्रकला, समूह गान, लोकगीत, लोकनृत्य, सामान्य ज्ञान, रंगोली, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। करीब एक दर्जन स्कूल के बच्चों ने चावल, रंग और फूलों से सुंदर रंगोलियां बनाई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवलालपुर डल्लू के बच्चों ने बेटी बचाओ का संदेश देती रंगोली बनाकर सभी को आकर्षित किया। प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीईओ अशोक मिश्रा, जिला समन्वयक आलोक मिश्रा, उप शिक्षाधिकारी वंदना रौतेला, ब्लॉक समन्वयक अनिल कुमार, हरीश रावत, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार, प्रेमा चौहान, श्वेता डाबर, दीपा जोशी, अंशु सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।