फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rampura won the final match of the tribal cricket tournament

Udham Singh Nagar News: जनजाति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रम्पुरा ने जीता

Wed, 18 Sep 2024 05:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Rampura won the final match of the tribal cricket tournament
बाजपुर में विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित करते कमेटी पदाधिकारी। स्रोत ग्रामीण।
बाजपुर। गांव नगदपुरी स्थित मैदान में चल रहे जनजाति किक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को गांव रम्पुरा और मटकोटा टीम के बीच हुआ। इसमें रम्पुरा टीम ने 14 ओवरों में चार विकेट से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मटकोटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 75 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी गांव रम्पुरा की टीम ने 14 ओवर में ही 4 विकेट से मैच जीत लिया। आयोजक अजय सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को शुरू हुए टूर्नामेंट में जनजाति समाज की 23 टीमों ने प्रतिभाग किया। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज रम्पुरा के खिलाड़ी कुंवर सिंह रहे। अवतार सिंह और कमल यादव ने एंपायरिंग की।
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्राॅफी और 8500 रुपये नकद पुरस्कार और उप विजेता टीम को ट्राॅफी और 4000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां चार्ली सिंह, पवन सिंह, सुनील सिंह, वीरू सिंह, पप्पू सिंह, अमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed