फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ramnagar and Kashipur wins

बास्केटबाल में रामनगर और काशीपुर की टीम रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar and Kashipur wins
काशीपुर, बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। छावनी स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को दो दिनी बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन के मैच में रामनगर और काशीपुर की टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लखनऊ, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। लीग मैच के साथ शुरू हुई प्रतियोगिता में पहला लीग मैच बालिका वर्ग में छावनी जूनियर और रामनगर द्वितीय के बीच खेला गया। इसमें रामनगर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच बालक वर्ग में ऐलीऊपस काशीपुर और एसबी बॉलर्स के बीच हुआ।
इसमें ऐलीऊपस ने जीत हासिल की। दो दिनी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 12 और बालक वर्ग में 40 लीग मैच खेले जाएंगे। अकादमी निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच सात फरवरी को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि युवराज नरेंद्र चंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। संजय रावत और कमलेश गड़िया निर्णायक की भूमिका में रहे। यहां युवरानी कामाक्षी सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, कौशलेश कुमार, पवन बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed