फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ramleela in usnagar

Udham Singh Nagar News: चूड़ामणि उतारि तब दयऊ, हर्षि समेत पवनसुत लयऊ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in usnagar
जसपुर में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले बनाते कारीगर। संवाद
रुद्रपुर। शहर की बस अड्डे वाली प्रमुख रामलीला में लंका दहन करके हनुमान किष्किंधा लौटते हैं। इससे पूर्व उनके एवं माता सीता के बीच हुए संवाद में कहा गया, चूड़ामणि उतारि तब दयऊ, हर्षि समेत पवनसुत लयऊ...
विज्ञापन

रविवार की रात रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, विनोद छाबड़ा, अनिल शर्मा, मोनिका ढाली, संजीव रस्तोगी ने किया। वहां पुलकित बांबा, सुशील गाबा, रमन अरोरा, अमन गुंबर, सचिन आनंद, विजय जग्गा, संदीप धीर आदि थे।
विज्ञापन


लक्ष्मण हुए मूर्छित, पर्वत उठा लाए हनुमान
रुद्रपुर। श्री शिव नाटक क्लब की ओर से इंदिरा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में मेघनाद लक्ष्मण को मूर्छित कर देते हैं। विभीषण की सलाह पर हनुमान सुषैण वैद्य को लेकर आते हैं। उनकी सलाह पर हनुमान संजीवनी के लिए पूरा पहाड़ उठा लाते हैं। मंचन का शुभारंभ युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ व अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष विजय भूषण गर्ग ने किया। वहां अतुल बांगा, दिव्यम घई, चेतन खनिजो, रवि कक्कड़, सनी कक्कड़, विशांत भसीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी पार्क में दशहरा की तैयारियां पूरी
रुद्रपुर। गांधी पार्क में दशहरा पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गाबा ने बताया कि मंगलवार को गांधी पार्क में दशहरा के लिए पुतले तैयार हो चुके हैं। रामलीला मंच के साथ ही वीआईपी मंच, संचालन व्यवस्था के लिए भी व्यवस्थाएं अमल में लाई गई हैं।

झनकट में हुआ श्रीराम-जानकी विवाह

खटीमा। श्री हरि रामलीला परिषद झनकट की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन में राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकेयी संवाद, भगवान श्रीराम को वनवास आदि का सुंदर किया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से रामायण पर आधारित लघु नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। वहां पर रघुवर सिंह बिष्ट, गोकुल सिंह, पुष्कर बोरा, मनमोहन धामी, बलवंत सिंह भाटिया, दीवान बोरा आदि थे।
मैं रण में अकेला लड़ूंगा अब...
काशीपुर। देवभूमि पर्वतीय महासभा के श्रीराम लीला मंचन में रविवार रात लक्ष्मण शक्ति के दौरान श्रीराम कहते हैं मेरे भैय्या कन्हैया ये हुआ क्या तुझे, मैं रण में अकेला लड़ूगा भैय्या बोल-बोल। मंचन में राम का किरदार सौरभ कांडपाल बीते लगभग छह साल से निभा रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्मण-मेघनाद संवाद आदि का मंचन किया गया। लक्ष्मण का किरदार आशु पांडे, हनुमान चिराग जोशी, मेघनाद का सुरेश बेलवाल ने निभाया। मंच निर्देशक आरसी पांडे के मार्गदर्शन में पात्रों ने अभिनय किया। वहां पर महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जोशी, संयोजक बीबी भट्ट, संरक्षक जीसी सुयाल, गोविंद सिंह रावत आदि थे।


जसपुर में 33 तो रुद्रपुर 70 फुट के रावण के पुतले का होगा दहन
जसपुर। नगर की चौहानान श्रीराम लीला कमेटी की ओर से दशहरा मेले को भव्य बनाने के लिए रावण-कुंभकरण-मेघनाद तीन पुतलों का दहन करेगी। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 24 से बढ़ाकर 33 फुट कर दी है। पुतले को कागज के फूलों द्वारा सजाया जाएगा। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता जी के विमान को कई वर्षों बाद दशहरा मेले में उनके पुराने स्थान श्रीराम चबूतरे पर ही रखा जाएगा। कमेटी क्षतिग्रस्त हुए चबूतरे का पुनर्निर्माण कराएगी। कमेटी के अध्यक्ष विमल चौहान ने बताया कि कारीगर पुतलों का निर्माण कर रहे हैं। दशहरे के मेले में अखाड़े की कमेटी के सदस्यों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।



रुद्रपुर के गांधी पार्क में शाम 5:30 बजे जलेगा रावण

रुद्रपुर। गांधी पार्क में मंगलवार शाम 5:30 बजे रावण परिवार के पुतले जलाए जाएंगे। रावण का पुतला 70 फुट, मेघनाद का 60 फुट, कुंभकर्ण का पुतला 50 फुट ऊंचा है। श्री रामलीला कमेटी के समन्वयक नरेश शर्मा ने बताया कि कमेटी के संरक्षक विधायक तिलक राज बेहड़, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा, मेयर रामपाल सिंह, कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी वहां मंचासीन रहेंगे। इससे पूर्व गांधी पार्क में ही राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा।

जसपुर में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले बनाते कारीगर। संवाद

जसपुर में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले बनाते कारीगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed