फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ramleela in Kashipur

काशीपुर और सुल्तानपुरपट्टी में हुआ रामलीलाओं का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in Kashipur
गढ़वाल सभा में फीता काटकर पर्वतीय रामलीला का शुभारंभ करते पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/सुल्तानपुरपट्टी। काशीपुर में पंजाबी और पर्वतीय रामलीलाओं का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पहले दिन दोनों लीलाओं में नारद मोह की लीलाओं का मंचन हुआ।
विज्ञापन

श्री रामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के बैनर तले शुक्रवार रात डाकघर रोड पर आयोजित श्रीरामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया। भाजपा नेता दीपक बाली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने श्रीगणेश स्तुति, रावण, मारीच संवाद, कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान शिव को खोज कर रावण के वर मांगने का मंचन किया। वहां कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंधवानी, भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक, जयप्रकाश अरोरा गुल्लू, मुनीष शर्मा, राजेंद्र चावला, राकेश नरुला, दीपक चावला, नवीन अरोरा, योगराज अरोरा, अनिल डाबर, अमन बाली आदि थे।
विज्ञापन

पशुपति विहार में हुई पर्वतीय रामलीला का शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना, उद्यमी योगेश जिंदल ने किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र जोशी, बीडी कंडवाल, जीवन तिवारी, डॉ. गिरीश तिवारी, योगेश जोशी, मोहन बिष्ट, आरपी कोटनाला, चंद्रभूषण डोभाल, महादेव शाह, सुरेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुरपट्टी में आदर्श रामलीला कमेटी के बैनर तले शुक्रवार शाम श्री रामलीला उत्सव का शुभारंभ हुआ। कमेटी के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मोहल्ला आर्यनगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मदन लाल सैनी ने मंचन की शुरुआत की। पंडित दीपक शर्मा ने हवन के साथ भगवान गणेश की पूजा कराई। कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हालांकि बारिश से रामलीला परिसर में लाइट और साउंड आदि की व्यवस्था ठप हो गई। वहां सुरेश सैनी, हरपाल सिंह, अंकुर अग्रवाल, किशन स्वरूप अग्रवाल, धर्मेंद्र सैनी, सर्वेश सैनी, प्रेम सागर, संतोष सागर, नन्हे मौर्य, गिरीश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed